Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Snakebite compensation scam:  सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच EOW करगी, DGP अरूण देव गौतम ने कहा – यह बड़ा आर्थिक घोटाला
बिलासपुर

Snakebite compensation scam:  सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच EOW करगी, DGP अरूण देव गौतम ने कहा – यह बड़ा आर्थिक घोटाला

Avatar photo
By fourthline.in
August 13, 2026 2 Min Read
0

Snakebite compensation scam: बिलासपुर। सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच अब EOW करेगी। DGP अरुण देव गौतम ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक गड़बड़ी की विशेषज्ञ एजेंसी से जांच कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे।

Snakebite compensation scam:  बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में पत्रकारों चर्चा करते हुए कहा कि अब इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध की जांच में विशेषज्ञ एजेंसी करेगी। सरकारी नियम के अनुसार सर्पदंश से मौत पर परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता मिलती है। दरअसल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे विधानसभा में उठाते हुए सर्पदंश से मिलने वाले मुआवजे के प्रकरणों में घोटाले की आशंका जताई थी। जांच में सामने आया कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया और सामान्य मौतों को सर्पदंश का बताकर करोड़ों रुपयों का मुआवजा निकालकर बांट लिया गया। 

Snakebite compensation scam:   इस फर्जीवाड़े में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, तहसील कर्मचारी समेत अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसडीएम की रिपोर्ट पर FIR के बाद पुलिस ने राजस्व कर्मियों को पकड़ा। जांच बढ़ने पर तहसीलदारों को नोटिस भी भेजे गए। इसके बाद राजस्व संघों ने विरोध और आंदोलन की चेतावनी दी थी। डीजीपी अरुण देव गौतम ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी और दोषी चाहे किसी भी स्तर का हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाया था मामला

सरकारी नियम के अनुसार सर्पदंश से मौत पर परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता मिलती है।   सर्पदंश के मामले में 431 से अधिक प्रकरणों की जांच की जानी है, और अब तक 17 एफआईआर दर्ज हो चुकी है, वहीं 21 लोगों की गिरफ्तार किए जा चुके है। ये पूरा खेल 17 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी राशि में फर्जीवाड़ा का है। । बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे विधानसभा में उठाते हुए सर्पदंश से मिलने वाले मुआवजे के प्रकरणों में घोटाले की आशंका जताई थी। जांच में सामने आया कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया और सामान्य मौतों को सर्पदंश का बताकर करोड़ों रुपयों का मुआवजा सरकार से लिया गया।

Tags:

#SnakebiteCompensationScam #EOWInvestigation #Chhattisgarh #FinancialScam #DGPArunDevGautam #CrimeNews #ScamInvestigation #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bilaspur railway rental bike service: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवा शुरु, स्टेशन से शहर में आना – जाना होगा आसान

Next

Bilaspur police commissioner system:  बिलासपुर में लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम, 15 अगस्त को CM विष्णुदेव साय कर सकते हैं ऐलान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme