Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Bilaspur police commissioner system:  बिलासपुर में लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम, 15 अगस्त को CM विष्णुदेव साय कर सकते हैं ऐलान
छत्तीसगढ़

Bilaspur police commissioner system:  बिलासपुर में लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम, 15 अगस्त को CM विष्णुदेव साय कर सकते हैं ऐलान

Avatar photo
By fourthline.in
August 13, 2026 2 Min Read
0

Bilaspur police commissioner system:  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के विस्तार को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं। 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान  बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा की चर्चा तेज है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में मौजूदा कमिश्नरेट व्यवस्था का दायरा बढ़ाकर पूरे जिले को इसके तहत लाने का फैसला भी हो सकता है।

Bilaspur police commissioner system:  पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया गया। अब सरकार इसके अगले विस्तार की तैयारी में है और स्वतंत्रता दिवस के मंच से इसकी घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का ऐलान 15 अगस्त को किया जा सकता है।  तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कमिश्नरेट व्यवस्था की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

Bilaspur police commissioner system:  रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। फिलहाल इसके दायरे में राजधानी का शहरी क्षेत्र शामिल है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी अलग पुलिस अधीक्षक के पास है। ऐसे में इस बार रायपुर जिले को पूरी तरह कमिश्नरेट सिस्टम के दायरे में लाने की घोषणा भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि सरकार यह फैसला लेती है तो शहर और ग्रामीण पुलिस की मौजूदा अलग-अलग व्यवस्था में बदलाव होगा और पूरे रायपुर जिले को एक कमिश्नरेट के तहत लाया जा सकता है।

Tags:

#Bilaspur #BilaspurNews #CommissionerateSystem #BilaspurPolice #ChhattisgarhPolice #ChhattisgarhNews #CMVishnuDeoSai #August15 #PoliceReforms
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Snakebite compensation scam:  सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच EOW करगी, DGP अरूण देव गौतम ने कहा – यह बड़ा आर्थिक घोटाला

Next

Life imprisonment for o ld man: पत्नी की हत्या के जुर्म में 75 साल के बुजुर्ग को उम्रकैद , फावड़े से किए थे कई वार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme