Bihar Police action in Korba :  कोरबा। बिहार के नालंदा में हुई 1.17 करोड़ की डकैती के दो फरार आरोपियों को बिहार पुलिस ने कोरबा के सुभाष चौक पर फिल्मी अंदाज में दबोच लिया। लोकेशन ट्रेस कर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और अपने साथ बिहार ले गई। 

Bihar Police action in Korba : 3 अगस्त 2026 की रात नालंदा जिले में करीब 15 हथियारबंद बदमाश बीज कारोबारी राजीव रंजन के घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बिहार पुलिस को जांच में पता चला कि डकैती के कुछ आरोपी कोरबा में छिपे हैं। लोकेशन और लोकल इनपुट के आधार पर टीम कोरबा पहुंची।कोरबा के सुभाष चौक पर संदिग्ध वाहन दिखते ही पुलिस ने रॉन्ग साइड से पीछा कर चारों तरफ से घेराबंदी की। इस दौरान यहां हड़कंप मच गय।, बिहार पुलिस की टीम ने अचानक    रॉन्ग साइड से पीछा कर संदिग्धों को दबोच लिया। 

Bihar Police action in Korba :    पुलिस  ने 3 संदिग्धों को पकड़ा। इनमें से 2 की पहचान डकैती के आरोपियों के रूप में हुई।आरोपियों के हथियारबंद होने की आशंका के चलते पुलिस ने आसपास के लोगों को दूर रहने की हिदायत भी दी। पकड़े गए आरोपियों में सोनू कुमार महतो – 26 वर्ष, निवासी दीपनगर और धीरज कुमार महतो – 25 वर्ष, निवासी नालंदा शामिल हैं।

Bihar Police action in Korba :    नालंदा निवासी राजीव रंजन के घर में दर्जन भर से अधिक हथियारबंद डकैत घुस गए थे। डकैतों ने पहले राजीव के माता-पिता को बंधक बनाकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया, फिर उनकी पत्नी और बच्चों को भी बंधक बना लिया। सभी डकैतों के पास पिस्तौलें थीं और वे अपनी भाषा में बात कर रहे थे।  रात करीब एक बजे हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था।  डकैत छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए थे। नकाबपोश डकैतों ने  सबसे पहले फुलंती देवी के कानों के गहने नोच लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका गला दबाने का प्रयास किया। उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और हाथ बांध दिए। उनके बुजुर्ग पति बालेश्वर प्रसाद को भी बदमाशों ने टेप लगाकर बुरी तरह बांध दिया।

Bihar Police action in Korba :    डकैतों ने फुलंती देवी पर दबाव डाला कि वह ऊपर जाकर अपने बेटे के कमरे का दरवाजा खुलवाएं। जब उन्होंने इनकार किया, तो बदमाशों ने उनके पति को गोली मारने की धमकी दी। इस पर निडर बुजुर्ग महिला ने कहा कि पहले उनके पति को मार दें और फिर उन्हें भी मार दें। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर बीज कारोबारी राजीव रंजन कुमार को लगा कि शायद उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है, लेकिन जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश कमरे में घुस गए। बदमाशों ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तांडव मचाया।

Bihar Police action in Korba :   कारोबारी की पत्नी आभा सुमन ने बताया कि बदमाशों ने उनके पति के साथ बुरी तरह मारपीट की। जब परिवार ने तिजोरी की चाबी देने में आनाकानी की, तो एक क्रूर बदमाश ने उनके छोटे बच्चे का गला दबाया। जूता पहने बदमाशों ने राजीव रंजन के सीने और गर्दन पर पैर रखकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। बच्चों की जान खतरे में देख परिवार टूट गया. बदमाशों ने दो डायमंड सेट, तीन-चार डायमंड की अंगुठियां, डायमंड पेंडेंट और डायमंड का मंगलसूत्र लूट लिए। इसके अलावा बच्चों की सोने की चेन, लॉकेट, बालियां और 50 ग्राम सोने के आभूषण भी बदमाशों ने ले लिए।

Bihar Police action in Korba :   डकैतों ने घर में व्यापारिक लेन-देन के लिए रखे गए 45 लाख रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर लूटे, जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है। लूटे गए जेवरों में 5 चेन, 8 चूड़ियां 6 कान की बालियां वाली, 2 झुमके, 2 मंगलसूत्र, 1 गले कासेट, 1 डायमंड गले का सेट और 1 ब्रासलेट शामिल थे। इसके अतिरिक्त, डकैत 3 किलो चांदी (लगभग 3 लाख रुपए मूल्य की) और राजीव रंजन के फर्म ‘कृति सीड फार्म’ और उनके पिता के फर्म ‘कृषि कल्याण केंद्र’ के कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। नालंदा पुलिस ने इस बड़ी वारदात के बाद तेजी से छापेमारी शुरू की। अब तक 7 अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं।

हत्या का दोषी निकला मास्टरमाइंड

डकैती का मुख्य सरगना अजीत सिंह निकला, जो पहले भी हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट चुका है। वारदात के बाद वह भगवा कपड़े पहनकर बाबाधाम (देवघर) भाग गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोचा। व्यवसायी के पूर्व ड्राइवर बबलू को नवादा से गिरफ्तार किया गया, जिसने अपराधियों को घर की जानकारी  दी थी।  पुलिस अब तक कुल 19.43 लाख रुपये नकद, 450 ग्राम सोने के आभूषण, 7 किलो चांदी, डायमंड और प्लैटिनम के जेवर बरामद कर चुकी है। बाकी 8 फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपितों के पकड़े जाने पर लूटी गई पूरी संपत्ति जल्द ही रिकवर कर ली जाएगी।

Previous articleCockroach social media Account: सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन, कुछ देर बाद हुआ बहाल, दिपके ने कहा- “ये आवाज दबाने की कोशिश”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here