CG swine flue alert :  दुर्ग। जिले में बारिश के मौसम के बीच स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 महीने की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बताया गया कि बच्ची को करीब दो दिन से तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण थे। हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते RT-PCR जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई।

CG swine flue alert :   फिलहाल बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची के घर और आसपास के क्षेत्र में सर्विलांस शुरू कर दिया है। परिवार के सदस्यों के लिए गए सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और परिवार के अन्य सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई। एहतियात के तौर पर परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लिए गए हैं। साथ ही बच्ची के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी निगरानी की जा रही है।

CG swine flue alert :  स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती स्तर पर संक्रमण की पहचान और संपर्क में आए लोगों की निगरानी के जरिए इसके संभावित प्रसार को रोकने की कोशिश की जा रही है। बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता डॉक्टरों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों में फ्लू संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। H1N1 संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बातचीत के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैल सकता है। भीड़भाड़ और बंद स्थानों में संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous articleGhongha River incident: स्कूल से घर लौटते घोंघा नदी में  बहे तीनों  बच्चों के शव बरामद, शोक में डूबा पूरा गांव
Next articleCG weather alert: छत्तीसगढ़ के तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here