
CG weather alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
CG weather alert: मौसम केंद्र रायपुर की रिपोर्ट के अनुसार धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में मध्यम दर्जे के तूफान का असर देखने को मिलेगा. इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज आंधी चलने, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की पूरी संभावना है।
CG weather alert: मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में हल्की आंधी और बारिश के लिए ‘सचेत रहें’ (येलो अलर्ट) श्रेणी में रखा है. इनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ वर्षा की संभावना है।
CG weather alert: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूट सकती हैं। उड़ने वाले मलबे से नुकसान हो सकता है। कच्चे मकानों, दीवारों और झोपड़ियों को मामूली नुकसान की आशंका है। बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों, पहाड़ी इलाकों और जल निकायों के पास बिजली गिरने का जोखिम बताया गया है। बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात में देरी हो सकती है। बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।










