Five-story Building Collapse :  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पांच मंजिला हास्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई है। 9 घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है आशंका जताई जा रही है कि कई छात्र मलबे में फंसे हो सकते हैं।

Five-story Building Collapse :  बताया जा रहा है कि इस इमारत का इस्तेमाल पीजी (पेइंग गेस्ट) के रूप में किया जा रहा था, जहां कई छात्र रहते थे। हादसे के वक्त भी कुछ छात्र इमारत के अंदर मौजूद थे। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटा हुआ है। रेस्क्यू पूरी रात जारी रह सकती है।

Five-story Building Collapse :  दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की करीब 12 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

मलबे में छात्रों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत में रहने वाले कुछ छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव टीमों ने मलबे से कुछ लोगों को तलाशने की कोशिश शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोग हादसे की चपेट में आए हैं।

आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

इमारत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के लोगों को दूर रखा गया है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की परेशानी न आए।


Previous articlePoisonous Liquor Case : जहरीली शराब मामले में मोहन यादव सरकार की सख्त कार्रवाई, 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड; एक मुख्यालय अटैच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here