Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG First Women’s Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

CG First Women’s Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ

Avatar photo
By fourthline.in
September 26, 2026 1 Min Read
0

CG First Women’s Open Jail : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला के लिए खुली जेल (Women Open Correctional Institution) की शुरुआत की गई है। केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने महिला खुली जेल का शुभारंभ किया। इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा समेत जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

CG First Women’s Open Jail :  केंद्रीय जेल रायपुर में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए शुरू की गई इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियों को रखा जाएगा। यहां रहने वाली महिला बंदिनियां दिन के समय जेल परिसर से बाहर जाकर विभिन्न रोजगारमूलक कार्य कर सकेंगी। काम पूरा करने के बाद उन्हें शाम को जेल में लॉकअप होने से पहले वापस लौटना होगा।

CG First Women’s Open Jail :  महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों से बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों की बिक्री केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा बंदिनियों की रुचि और क्षमता के अनुसार रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य महिला बंदिनियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है। खुली जेल की व्यवस्था के माध्यम से बंदिनियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Tags:

#CGFirstWomensOpenJail #WomensOpenJail #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #CentralJailRaipur #WomenPrisoners #OpenJail #JailReforms
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG First Women’s Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ
  • Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme