Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
Uncategorizedराष्ट्रीय

New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी

Avatar photo
By fourthline.in
September 28, 2026 3 Min Read
0

New rules to SIM recharge : नई दिल्ली। प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़ा नया बदलाव सामने आया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के तहत 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज विकल्प और Voice-SMS Only प्लान उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इसका स्वागत करते हुए इसे कम बजट वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत वाला कदम बताया।

संसद में उठा था मुद्दा

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को संसद में प्रीपेड रिचार्ज से जुड़ा यह मुद्दा उठाया था। उस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान की मांग की थी। रविवार को नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सरकार और TRAI का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की ओर से उन्हें सीमित और कम लचीले रिचार्ज विकल्पों को लेकर कई चिंताएं मिली थीं।

साल में 13 नहीं, 12 रिचार्ज

राघव चड्ढा ने कहा कि कई प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे। ऐसे में 12 महीने के साल में यूजर्स को कई बार 13वां रिचार्ज भी करना पड़ता था। अब 30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प मिलने से साल में 12 रिचार्ज का विकल्प उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि नए नियमों से उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी। खासकर ऐसे ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ेंगे, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती।

डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ Voice प्लान

TRAI के नए फ्रेमवर्क में Voice और SMS Only Special Tariff Vouchers यानी STV की उपलब्धता बढ़ाने का प्रावधान है। टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग वैलिडिटी वाले डेटा बंडल प्लान के अनुरूप Voice-SMS Only विकल्प भी देने होंगे। इन प्लान की कीमत में उचित कमी का प्रावधान भी किया गया है। इसका मतलब है कि जिन यूजर्स को इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें डेटा वाले पैक के साथ ही रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी जरूरत के मुताबिक सिर्फ कॉल और SMS वाला विकल्प चुन सकेंगे।

राघव ने जताया आभार

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को संसद में प्रीपेड रिचार्ज से जुड़ा यह मुद्दा उठाया था। उस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान की मांग की थी। रविवार को नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सरकार और TRAI का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की ओर से उन्हें सीमित और कम लचीले रिचार्ज विकल्पों को लेकर कई चिंताएं मिली थीं।

TRAI के नए नियमों में क्या बदला

नए नियम Special Tariff Vouchers के ढांचे में बदलाव करते हैं। TRAI के मुताबिक, पहले Voice और SMS Only STV की उपलब्धता सीमित थी। अब अलग-अलग वैलिडिटी वाले विकल्पों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। नियमों के तहत 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले Voice-SMS Only विकल्प उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अलावा कम से कम एक ऐसा प्लान भी होना चाहिए, जिसे हर महीने उसी तारीख को रिन्यू किया जा सके। अगर किसी महीने में वह तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने के आखिरी दिन रिन्यूअल होगा। इन बदलावों का मकसद प्रीपेड यूजर्स को उनकी वास्तविक जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने का विकल्प देना है। खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को इससे विकल्प मिलेंगे, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत कम या बिल्कुल नहीं होती।

Tags:

#SIMRecharge #NewSIMRules #TRI #RechargePlans #30DaysValidity #30DayRecharge #CallOnlyPlan #NoDataPlan #VoiceOnlyPlan #MobileRecharge #
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका

Next

World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG News : CM विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का किया हवाई सर्वे,  लिया हालात का जायजा, राहत केंद्रों में पीड़ितों से मिले
  • World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका
  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme