World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका
• स्कूली छात्रों को दी गई रैबीज की जानकारी
World rabies day : बिलासपुर। विश्व रैबीज डे के उपलक्ष्य में गोकुलनगर पशु चिकित्सालय बिलासपुर मे कुत्तों व विल्लियों को निशुल्क एण्टीरैबीज टीकाकरण गया। इस मौके पर रैबीज डे कारणों, सावधानी और टीकाकरण के बारे में लोगों को बताया गया ।
संयुक्त संचालक डॉ जी. एस. एस. तंवर के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ वीरेन्द्र पिल्लै के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को रैबीज का निशुल्ङ टीकाकरण किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुरू में डॉ अर्चना अग्रवाल द्वारा रेबीज के कारणों, सावधानी और टीकाकरण के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी जयंट श्रीगस्तव, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, आकाश शर्मा , प्रथम कश्यप, सोमू श्रीवास्तव, हीरालाल बघेल सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

