• नरेन्द्र कुमार रात्रे
Water levels in Arpa low : बिलासपुर। अरपा नदी ही निस्तार सुविधाओं के लिए शहर की पानी की जरूरत पूरी करती रही है।। अरपा के भरोसे ही पूरे शहर में पानी की सप्लाई होती है। आज पूरे शहर में कुल 95 मिलियन लीटर पानी की खपत रोज की है। इस समय 55 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई हो पाती है, जबकि शेष 45 मिलियन लीटर पानी अरपा से लोग सीधे निकाल रहे है। निकट भविष्य में पानी की बहुत दिक्कत होने की बात कही जाने लगी है।
40 से 200 फीट नीचे तक ही पानी
बिलासपुर जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारी पानी की उपलब्धता को लेकर चिंतित हो उठे हैं। आज पूरे जिले के शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन से पानी की सप्लाई बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से की जाती है। इस प्लांट में पानी की सप्लाई क्षमता 45 से 55 मिलियन लीटर ही है। उसके बाद शेष के घरों में बोर के जरिए लोग भू-जल से अपनी पानी की आवश्यकता पूरी कर रहे हैं।। यह भी अरपा नदी का ही जल है। अरपा नदी ही शहर की असली पहचान रही है। मानसून की विदाई होते ही अरपा की जलधारा का थमना आने वाले समय के एक बड़े संकट का संकेत ह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यपालन अभियंता धनंजय ने इस स्थिति पर चिंता चिन्ता जाहिर की और कहा कि अरपा खाली हो गई पानी पिलाते पिलाते। । शहर के विस्तार के साथ में पानी की खपत अधिक हो गई है इसलिए अरपा को संज संजोएंन , पानी बचाएं व्यर्थ न बहाएं।
शहर में दो सिंकलिग वेल
इन वेल से बरसात के दिनों में बारिश का पानी जमीन में संचयहो जाता है। बिलासपुर में ऐसे दो सिंकलिग वेल लोफंडी और दयालबंद में बनाए गए हैं। ऐसे ही दो और सिंकलिग वेल बनाएं जाने की बात विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताई जिन्हें मंगला क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र में भी पानी की कमी दूर होगी और लोगों को पानी मिल सकेगा। इससे वर्षा पानी संचित करने में मदद मिलेगी।
भू-जल 40 मीटर नीचे
आज शहर में 0 – 40 मीटर की खुदाई करने में ही लोगो को पानी मिल जाता है। अर्थात 120 फीट नीचे पानी है। विभाग के अनुसार 40 – 200 मीटर में पानी है। इतनी खुदाई पर यदि पानी नहीं मिलता है, तो आप कितनी भी खुदाई कर लें पानी नहीं मिलेगा। बिलासपुर में पानी की चिंता की जा रही है। पिछले साल कलेक्टर ने बोर खुदाई पर रोक का आदेश जारी किया था, क्योंकि इस साल पानी का लेबल बहुत ही नीचे चला गया था। आज तखतपुर और बिल्हा क्षेत्र में पानी को लेकर बहुत दिक्कत है, ये संकटग्रस्त ब्लॉक के क्षेत्र हैं।
नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अरपा-भैंसाझार बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने अपील की है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम बिलासपुर ने नागरिकों से नदी में नहीं उतरने तथा पानी के करीब अथवा असुरक्षित किनारों पर खड़े होकर विसर्जन करने से बचने की सलाह दी है। तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से दुर्घटना की आशंका हो सकती है। बच्चों को नदी और उसके किनारों से दूर रखें। नागरिकों, दुर्गोत्सव समितियों से अनुरोध किया गया है, कि वे प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतें तथा स्वयं की सुरक्षा के साथ अन्य लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करें।

