• अग्रवाल महिला मंडल ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
Dussehra Festival : सूरजपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों ने स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर दशहरा उत्सव में शामिल महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सत्य, सद्भाव तथा सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं सचिव सीमा गर्ग ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। रावण दहन की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों का भी अंत करें।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अच्छे संस्कार अपनाने, मर्यादा का पालन करने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी शहरवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दशहरे का पर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर ईहर,मेघा, काजल ,पूजा, सपना व लहर अग्रवाल उपस्थित रही।

