Horrific Bus Accident:बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग के लिए रवाना हुई मनीष यात्री बस भैरमगढ़ के आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की खबर सामने आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी रही है।

