सूरजपुर। A tree for mother: प्रकृति और मातृत्व को समर्पित राज्य स्तरीय अभियान “एक पेड़ मां के नाम 2.0” के अंतर्गत जिले में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के कनकपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां की ममता की तरह पेड़ भी हमें जीवनदायिनी वायु, फल, छाया और सुरक्षा देते हैं। यह पहल हमारी भावी पीढ़ी के लिए हरित भविष्य की नींव रखती है।

A tree for mother: कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन का उपाय है, बल्कि जल संरक्षण और जीवन सुरक्षा का भी आधार है। आज हमें इसे जन-आंदोलन बनाना होगा। इस सामूहिक अभियान के अंतर्गत जिले भर में एक साथ 2,38,994 पौधे रोपित किए गए जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर 31,354 पौधे,अन्य स्थलों पर 1,09,135 पौधे,प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों में 98,505 पौधे रोपित गये।

A tree for mother: प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 45,833 हितग्राहियों के घरों में विशेष रूप से पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालय परिसरों एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं के घरों में भी पौधारोपण किया गया।इस मौके पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि वृक्षारोपण एक स्थायी और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन करना चाहिए।

A tree for mother: जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति हमारी जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिलेवासी अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल सिंह,जनपद उपाध्यक्ष मनमत, राजेश यादव,अजय गोयल,संत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articlePadmshri Dr.surendra dubey:  हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन
Next articleSchool admission festival: शाला प्रवेश उत्सव में दिखा उत्साह, बच्चों को दी गई सीख, साइकिल व सामग्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here