अम्बिकापुर। Airline Service: अम्बिकापुर-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा 19 दिसंबर से आरंभ होने जा रही है। फ्लाई बिग एयरलाइन की यह सेवा सप्ताह में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। 

Airline Service:  फ्लाइट की समय सारणी घोषित कर दी गई है। फ्लाइट अंबिकापुर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और बिलासपुर में 13:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट बिलासपुर से 14:10 बजे उड़ान भरेगी और 15:05 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ का चौथा एयरपोर्ट है जो हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद हवाई सेवा से जुड़ गया है। 

Airline Service: इससे पहले यहां से कोई नियमित विमान सेवा उपलब्ध नहीं थी। अब यह सेवा अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रियों की सुविधा और समय की बचत के उद्देश्य से प्रारंभ हो रही है। यह सेवा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास में भी अहम योगदान देगी।

Previous articleViolence against Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा रोकने पहल करे केंद्र सरकार- सर्बो बॉन्गो समाज
Next articleLocal body election: छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव, भाजपा में सहमति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here