रायपुर। Amrit Bharat train: भारतीय रेलवे अगले 2-3 वर्षों में 200 वंदेभारत, 100 अमृत भारत और 50 नमो भारत रैपिड रेल शुरू करने की योजना पर तेज़ी से काम कर रही है। इस दिशा में रायपुर रेल मंडल ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर से रांची और जबलपुर के लिए वंदेभारत ट्रेन, और मुंबई, हावड़ा व कामाख्या के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के ज़रिए मंत्रालय तक भेजा जा चुका है।

Amrit Bharat train: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने जानकारी दी कि रायपुर से रांची और जबलपुर के लिए वंदेभारत सेवा का प्रस्ताव भेजा गया है। ये दोनों रूट ऐसे हैं जिन पर यात्रियों की आवाजाही काफी ज्यादा है, और वंदेभारत शुरू होने से एक ही दिन में आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि यात्रा भी सुविधाजनक होगी। रांची रूट पर यह सेवा विशेष रूप से फायदेमंद मानी जा रही है, जबकि जबलपुर के लिए काफी समय से इसकी मांग उठ रही थी।

Amrit Bharat train: अमृत भारत ट्रेनों के ज़रिए रेलवे लंबी दूरी की यात्रा को भी आरामदायक बनाने की तैयारी कर रहा है। रायपुर रेल मंडल ने जिन रूटों के लिए प्रस्ताव भेजा है, उनमें मुंबई, हावड़ा और पूर्वोत्तर के कामाख्या जैसे अहम शहर शामिल हैं। खासतौर पर कामाख्या रूट पूर्वोत्तर भारत को जोड़ता है और वहां यात्री भार काफी अधिक है। इन रूटों पर अमृत भारत ट्रेनें शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा और रेलवे को राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Amrit Bharat train: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनों के लिए नए रैक (कोच सेट) तैयार नहीं हुए हैं। जैसे-जैसे रैक बनकर तैयार होते जाएंगे, ट्रेनों की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। रायपुर मंडल फिलहाल नागपुर और विशाखापट्टनम के लिए वंदेभारत सेवा दे रहा है। अब प्रस्तावित नई सेवाएं मिल जाने पर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Amrit Bharat train: रेल मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव को लेकर रायपुर मंडल आशान्वित है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी और ट्रेन रैक उपलब्ध होंगे, इन रूटों पर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। रेलवे की यह योजना सिर्फ यात्रा को आरामदायक नहीं बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती देगी और रेल राजस्व में इजाफा करेगी।

Previous articleBJP organisation : बिलासपुर ग्रामीण भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, मोहित जायसवाल बने जिलाध्यक्ष
Next articleMedical negligence:  डॉक्टर की लापरवाही से युवती की मौत, मेडिकल कॉलेज में ऑन कॉल डॉक्टर को शो कॉज नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here