दुबई। ASIA CUP 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा।
ASIA CUP 2025: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए, इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से शमीम हुसैन ने सर्वाधिक रन (30) बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ ने 3-3 विकेट लिए।136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहले ओवर में झटका लगा। इमॉन खाता नहीं खोल सके। अफरीदी को पहली सफलता मिली। तौहीद 10 गेंद में 5 रन बनाकर अफरीदी का शिकार बने। हारिस राउफ ने सैफ हसन को पवेलियन भेजा। सैफ ने 15 गेंद में 18 रन बनाए। मेहदी हसन 10 गेंद में 11 रन ही बना सके। नुरूल हसन ने 21 गेंद में 16 रन बनाए। कप्तान जाकिर अली 5 रन ही बना सके। शमीम हुसैन 25 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तंजीम साकिब 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
ASIA CUP 2025: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान का विकेट गंवाया। फरहान 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। सईम अयूब एक बार फिर खाता नहीं खोल सके। फखर जमां 20 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। हुसैन तलत 7 गेंद में तीन रन ही बना सके। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली 23 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहीन अफरीदी ने 19 और मोहम्मद हारिस 31 रन बनाकर आउट हुए। नवाज ने 15 गेंद में 25 रन की दमदार पारी खेली। फहीम 9 गेंद में 14 और हारिस तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। बंगलादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन विकेट लिये। मेहदी हसन और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले।

