नई दिल्ली/गुवाहाटी। Assam Electio : असम विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्वाचन क्षेत्र से जलुकबारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेओग के नामांकन पत्र खारिज हो गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं। इनमें से एक का नामांकन जलुकबारी सीट से था, जहां से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं।

Assam Election: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ढकुआखाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद नराह, हाफलोंग सीट से निर्मल लंगथासा और जलुकबारी सीट से विदिशा नेओग के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। अब तक कुल 18 नामांकन पत्र खारिज हो चुके हैं। ढकुआखाना सीट पर अभी बीजेपी के पूर्व मंत्री नबा कुमार डोले का कब्जा है। हाफलोंग सीट के लिए बीजेपी की कैबिनेट मंत्री नंदिता गारलोसा की कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उम्मीदवारी स्वीकार कर ली गई है। गोरलोसा रविवार रात को कांग्रेस में शामिल हुई थीं, इसके अगले ही दिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Assam Election: अब तक जिन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जा चुके हैं, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के 3-3 उम्मीदवार, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) और अपनी जनता पार्टी का 1-1 उम्मीदवार और 8 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।  राज्य विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें से कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

Previous articleCGPDCL : एमडी का आदेश नहीं माना, सीएसईबी के कोरबा एसई समेत दो अफसर निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here