
बिलासपुर। Bilaspur receives National Award: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), की बिलासपुर शाखा ने वर्ष 2025 के लिए माइक्रो श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल अवार्ड प्राप्त कर बिलासपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
Bilaspur receives National Award: यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईसीएआई के 76th वार्षिक समारोह में शाखा के *अध्यक्ष सीए मनीष सखूजा* ने प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ प्राप्त किया l यह सम्मान अध्यक्ष सीए मनीष सखूजा तथा CIRC उपाध्यक्ष CA दिनेश अग्रवाल प्रबंधन समिति सेक्रेटरी उदय चौरसिया, उपाध्यक्ष पांडे मंगलेश पांडे, एग्जीक्यूटिव अविनाश टुटेजा, कोषाध्यक्ष प्रखर बंसल, सीकासा मिली डे ने 1 फरवरी 2026 को इंडिया एक्सपो और मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राप्त किया।
Bilaspur receives National Award: इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और आईसीएआई(ICAI) प्रेसिडेंट एवं वाइस प्रेसिडेंट द्वारा एवं सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स,CIRC अध्यक्ष की गरिमामय उपस्स्थिति में संपन्न हुआ l जहां देश विदेश से दस हजार 10000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया l बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष CA मनीष सखूजा ने इसका श्रेय मैनेजिंग कमेटी, अपने बिलासपुर शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्यों तथा सभी मेंबर्स और स्टूडेंट संगठन को दिया है l
Bilaspur receives National Award: उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बिलासपुर शाखा द्वारा सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए सतत शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी सत्रों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलों के सफल एवं प्रभावी आयोजन का प्रमाण है। यह राष्ट्रीय अवार्ड भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाले पेशेवर कार्य, नवाचार तथा छात्र-हितैषी गतिविधियों के लिए बिलासपुर शाखा को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।










