बिलासपुर।  Bird Flu in Bilaspur:    जिले में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ (संक्रमित क्षेत्र) और 1 से 10 किलोमीटर के इलाके को ‘सर्विलांस जोन’ (निगरानी क्षेत्र) घोषित कर दिया है। इन इलाकों में मुर्गी और अंडे की बिक्री, ट्रांसपोर्ट, और डोर-टू-डोर डिलीवरी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Bird Flu in Bilaspur:   बर्ड फ्लू की रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। मंगलवार (24 मार्च) देर रात कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह ने सबसे ज्यादा प्रभावित कोनी इलाके का दौरा किया। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य, पशुपालन और नगर निगम की टीमों को मौके पर ही जरूरी हिदायतें दीं।

Bird Flu in Bilaspur:    संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोनी इलाके को ‘कंटेनमेंट जोन’ बना दिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि इस इलाके में लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए।कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि संक्रमित पोल्ट्री और पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से मारा जाए (किलिंग) और उनका सुरक्षित निपटान किया जाए।

Bird Flu in Bilaspur:   स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इलाके में रहने वाले लोगों की सेहत की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी भी व्यक्ति में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखते हैं, तो उसके इलाज की तुरंत व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम की टीम पूरे इलाके में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कर रही है।

Previous articleCG Constable Recruitment:  आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द नहीं होगी, हाईकोर्ट ने 129 संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच के दिए आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here