जशपुर। Bus accident :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार (6 मार्च) को एक ह्रदय विदारक सड़क हादसा हो गया। दुलदुला विकासखंड के गोड़ाअंबा के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Bus accident :   बस करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही थी, जिसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। गोड़ाअंबा के पास चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्री मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

Bus accident : हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तीन एम्बुलेंस मौके पर रवाना कीं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहाँ से कुछ को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और क्षतिग्रस्त बस को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Bus accident : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोड़ा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Previous articlePetroleum crisis : रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने दी 30 दिनों की इजाजत, भड़की कांग्रेस, कहा- इसकी ज़रूरत क्यों ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here