रायपुर।  CG Bribery:  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज शुक्रवार 10 अप्रैल को रायपुर में आरटीओ के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

CG Bribery: मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

CG Bribery: शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।

CG Bribery: बताया जा रहा है कि वह चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे ले रहा था। फिलहाल, रिश्वतखोर बाबू से पूछताछ कर रही है।

Previous articleCG High Court : किशोर न्याय बोर्ड में 10 प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति, खिलेश्वरी सिन्हा  सीबीआई कोर्ट की विशेष जज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here