बलौदाबाजार।  CG Crime :  ग्राम बिनौरी में 29 मार्च की रात हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। मृतक रामकुमार साय 37 वर्ष की हत्या उसकी पत्नी मीना बाई साय, बड़े भाई महावीर साय और सहयोगी वैभव उर्फ अंशु बघेल ने मिलकर की थी। रामकुमार आदतन शराबी था और अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था, जिससे घर में रोजाना कलह और तनाव बना रहता था।

CG Crime :  पुलिस जांच में सामने आया कि 29 मार्च की रात लगभग 11 बजे से 30 मार्च की रात 2ः30 बजे तक आरोपियों ने रामकुमार को सोते समय गमछे से गला घोंटकर मार डाला। वारदात को छुपाने के लिए गमछों को पत्थरों में बांधकर घर के पास कुएं में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से 3 गमछे और पत्थर बरामद किए, साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

CG Crime :  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ षड्यंत्र रचने और साक्ष्य नष्ट करने के अपराध में धाराएं 61(2), 238(क) और 3(5) जोड़ी। गिरफ्तार आरोपियों में मीना बाई साय 36 वर्ष, महावीर साय 40 वर्ष और वैभव उर्फ अंशु बघेल 19 वर्ष शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Previous articleRBI Masterstroke: ट्रंप की युद्ध वाली धमकी के बीच रुपया बना मजबूत, 12 साल का टूटा रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here