अम्बिकापुर।  CG News : बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर लिपलीपाडांड गागर नदी के गुफा में एक युवक परिजनों के साथ मछली पकड़ने गया था। इस दौरान युवक गुफा के अंदर ही फंस गया। पोकलेन मशीन से खुदाई कर आज दोपहर उसका शव बाहर निकाला गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : ग्राम नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय सुड्डू पहाड़ी कोरवा 20 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे अपने परिजनों के साथ मछली पकड़ने के लिए गागर नदी में चट्टान के अंदर बने गुफा में गया था। मछली पकड़ने के बाद परिजन बाहर आ गए थे। वहीं सुड्डू पहाड़ी कोरवा अंदर ही फंस गया। परिजनों व गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 21 फरवरी को पुलिस के टीम ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला पाया। जिसके बाद बुधवार को पोकलेन मशीन से खुदाई प्रारंभ की गई। चट्टान के चारों तरफ मशीन से खुदाई करने के बाद शुक्रवार के दोपहर करीब 1 बजे युवक का शव बरामद किया गया । पुलिस ने मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Previous articleMahashivratri 2024 : महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि उत्सव शुरु, नौ रूपों में होता है श्रृंगार
Next articleFire i Shopping Mall:  शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 43 लोग जिन्दा जले, कई झुलसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here