रायपुर।  CG News: 94 बैच के आईएएस विकास शील का छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाने की चर्चा है। एशियाई डेवेलपमेंट बैंक मनीला से वे रिलीव हो गए हैं। कल उनका फेयरवेल भी हो गया। उधर, उनकी आईएएस पत्नी निधि छिब्बर की जगह नीति आयोग में नई पोस्टिंग हो गई है। वे कल नीति आयोग से रिलीव हो जाएंगी। ये सब आनन-फानन में हुआ , जिसे विकास शील के मुख्य सचिव बनाए जाने से जोड़ा जा रहा है।

CG News: सूत्र बता रहे हैं कि विकास शील कल भारत लौट रहे हैं। दो-एक दिन में उनका डेपुटेशन खत्म कर छत्तीसगढ़ लौटने का आदेश भी जारी हो जाएगा। खबर है कि अगले हफ्ते वे रायपुर आ जाएंगे। संभावना है कि सप्ताहभर पहले उन्हें नए मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी हो जाए।  वहीं सीनियर आईएएस मनोज पिंगुआ, सुब्रत साहू के नामों की भी चर्चा मुख्य सचिव के लिए राजनीतिक गलियारों में चलती रही है।

CG News: देहरादून के रहने वाले विकास शील गुप्ता को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में आने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला था। मगर नवंबर 2000 में राज्य के बंटवारे में उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिल गया। वे यहाँ कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। सचिव के तौर पर स्कूल शिक्षा, फूड, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

CG News: विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर 94 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं। दोनों ACS लेवल के अफसर हैं। 2016 में दोनों सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए। विकास शील को पिछले साल ADB में तीन साल के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्टिंग मिली थी। उनका वहां अभी डेढ़ साल हुआ था। तब तक भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाने के लिए वापस बुला लिया।

CG News:  विकास शील उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई करने के बाद पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) से किया है। विकासशील की पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की IAS हैं। छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जनवरी 2024 से एडीबी में कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं।

Previous articleCG govt job: सरकार ने शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की दी मंजूरी, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
Next articleIND vs PAK : खेल के मैदान में भी पाकिस्तान की फजीहत ! हाथ मिलाने मैदान में खड़े थे पाक खिलाड़ी, भारतीय स्टाफ ने दरवाजा बंद कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here