रायपुर।  CG road accident: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। घटना भानपुरी थाना क्षेत्र की है।

CG road accident: जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी, जिसमें दुर्ग और रायपुर के करीब 30 से 40 श्रद्धालु सवार थे। गुरुवार सुबह भानपुरी के समीप तारागांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई।

CG road accident: यह हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजनांदगांव जिले के रहने वाले तारकेश्वर साहू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बस में सहायक के रूप में कार्यरत था। दुर्घटना के बाद यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

CG road accident:  हादसे की सूचना मिलने पर भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, सभी यात्रियों को पुलिस वाहन से भानपुरी थाना लाया गया, जहां आगे की व्यवस्था होने तक उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

Previous articleCG political: महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Next articlePoet Lala Jagdalpuri:  जगदलपुर ने याद किया अपने प्रिय कवि को ,लाला जगदलपुरी की जयंती पर साहित्यिक कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here