रायपुर। CGPDCL :   छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता के आदेश पर कोरबा के अधीक्षण अभियंता और कटघोरा के कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। इस आदेश के बाद पूरे विद्युत मंडल में इस बात की खोज की जाने लगी कि आखिर इन दो बड़े अफसरों को किस वजह से निलंबित किया गया है, मगर देर शाम तक इसका खुलासा नहीं हो सका। आखिरकार जब इसकी वजह का पता चला तब अहसास हुआ कि प्रदेश के अफसर कितने लापरवाह हैं।

CGPDCL :  निलंबन के संबंध में जारी आदेश के मुताबिक कोरबा जिले में विद्युत वितरण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजिनियर (SE) बी के सरकार और कटघोरा इलाके के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) अंशु वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया गया है। अंशु वार्ष्णेय को निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय-कार्यपालक निदेशक (ज.क्षे.) घ.स्टेट पॉ. विस्ट्री.क. लिमि, जगलदपुर किया गया है और उनके स्थान पर शत्रुहन कुमार सोनी, कार्यपालन अभियंता (संचा./संघा.) संभाग, छ.स्टेट पॉ. डिस्ट्री. कं. लिमि, कोरबा को पदस्थ किया गया है। सोनी अपने कार्य के अतिरिक्त कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) संभाग, छ. स्टेट पॉ.डिस्ट्री.कं. लिमि, कटघोरा के कार्यों का भी संपादन आगामी आदेश तक करेंगे।
कोरबा में पदस्थ इन अधिकारियों के निलंबन आदेश पर पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक ए के अंबष्ट के हस्ताक्षर हैं, मगर जब अंबष्ट से निलंबन की वजह की जानकारी चाही गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि आदेश एच आर से आया था, वे तो सिर्फ फॉरवर्डिंग ऑफिसर हैं। इसी तरह कुछ स्थानीय और प्रदेश स्तर के अफसरों ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।

CGPDCL :  जिले के दो बड़े अफसरों पर हुई इस बड़ी कार्यवाही की तह तक जाने पर पता चला कि पॉवर कंपनी के एम डी भीम सिंह की नाराजगी के चलते इनके ऊपर गाज गिरी है। हुआ यूं कि भीम सिंह अपने अमले के साथ बीते 10 मार्च को कोरबा दौरे पर आए और यहां उन्होंने कॉफी प्वाइंट के आगे स्थित ग्राम दूधीटांगर में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। इस गांव में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाली विशेष संरक्षित जनजाति कोरवा समुदाय की बहुलता है। ग्राम दूधीटांगर के बाद भीम सिंह लेमरू इलाके में स्थित ग्राम देवपहरी पहुंचे। यह स्थान खूबसूरत झरने के लिए मशहूर है। भीमसिंह के साथ उनकी पत्नी मंजुला सिंह भी थीं। देवपहरी में बिजली विभाग द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया था।

CGPDCL :  इस शिविर में ग्रामीणों ने एम डी भीम सिंह को बताया कि गांव में लो वोल्टेज की समस्या है, वहीं बिजली कई दिनों तक गुल रहती है। ग्रामीणों से बात करने के बाद भीम सिंह देवपहरी में संचालित गौमुखी सेवा धाम गए जहां आदिवासी बच्चों के लिए स्कूल चलाया जा रहा है। यहां भी बच्चों ने बताया कि बिजली की काफी समस्या है। इसकी जानकारी मिलने पर भीम सिंह ने मौके पर मौजूद सुपरिटेंडिंग इंजिनियर बी के सरकार और कटघोरा  के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अंशु वार्ष्णेय को निर्देश दिया कि वे इस गांव तक 11 केवी की विद्युत लाइन खींचने के लिए स्टीमेट बनाकर प्रपोजल तत्काल मुख्यालय भेजें, वे तुरंत इसे सैंक्शन कर देंगे। उन्होंने  उनके निर्देश के पालन को गंभीरता से नहीं लिया और समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।

Previous articleBilaspur news :  बिलासपुर में 5000 मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू  की बेंगलुरु की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Next articleAssam Election: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here