मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व विधायक भूलन सिंह मरावी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद 

सूरजपुर। CM Kanya Vivah Yojana : गायत्री मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं थी। इस सामूहिक विवाह समारोह में 200 जोड़ो ने उनके समक्ष अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने नवदम्पतियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी व चिंतामणी महाराज (पूर्व विधायक व सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी) भी शामिल हुए।

CM Kanya Vivah Yojana : श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े  ने इस अवसर परकहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज गायत्री मंदिर सूरजपुर के परिसर में 200 जोड़ो का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही सभी जोड़ों को मां गायत्री के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता पिता, परिवारजन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने मन्दिर समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। 

श्रीमती राजवाड़े  ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नई सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। अब अनेक मामलों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया एवं उपहार सामग्रियां भेंट कीं।

CM Kanya Vivah Yojana : कार्यक्रम में भूलन सिंह मरावी ने कहा कि सामूहिक विवाह के इस आयोजन में 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन  बहुत ही सराहनीय व पुनीत है। कलेक्टर रोहित व्यास ने  सभी नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। समरोह में भीमसेन अग्रवाल,बाबुलाल अग्रवाल, श्रीमती परमेश्वर राजवाड़े,रामकृपाल साहू, भोला प्रसाद अग्रवाल,मुरली मनोहर सोनी,लाल संतोष सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती गीता जयसवाल, श्रीमती सुमन सिंह,लवकेश पैकरा, अजय श्याम,रामानन्द जयसवाल, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, दीपेन्द्र सिह, संत सिंह, अजय अग्रवाल, राजेश तिवारी, श्रीमती नुतन विश्वास, राजेश्वर तिवारी, दीपक सिंह तोमर व अन्य जनप्रतिनिधि,चन्द्रेश सिसोदिया, मंदिर समिति के प्रबंधक व व्यवस्थापक सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न समाज के नागरिक बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

Previous articleTransfer of senior doctors: वरिष्ठ चिकित्स्कों के जिलों में हुए तबादले, बनाये गए CMHO और सिविल सर्जन
Next articlePetrol-diesel  Rs 2 cheaper: लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने 2 रूपए घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, सुबह 6 बजे से लागू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here