रायपुर। CM’s advice to officers: गुरुवार को यहां कलेक्टर कॉन्फ्रेंस  शुरू हो   में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सभी फलैगशिप योजनाओं  के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम  करें। 

CM’s advice to officers: उन्होंने  कहा कि बीते 9 महीने में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई। 

CM’s advice to officers: उन्होंने भाषा के संयम को लेकर  विशेष हिदायत दी और कहा कि अधिकारियों की भाषा का संयम नहीं हो तो सख्त कार्यवाही की जाए। कलेक्टर स्तर  पर ऐसी गलती हुई तो मैं स्वयं कार्रवाई करूंगा।  मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाया जाए।

Previous articleSitaram Yechury is no more: सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस
Next articleNaxalites hanged two people: जनअदालत में नक्सलियों ने दो ग्रामीण को दी फांसी की सजा, छात्र को किया रिहा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here