सूरजपुर। Delivery on hospital floor: जिले के भटगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फर्श पर डिलीवरी के मामले में आरएमओ को निलंबित कर दिया गया है और मेडिकल आफिसर एवं स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

Delivery on hospital floor: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में गर्भवती महिला प्रसव के लिए पहुंची थी। घंटों तक प्रसव पीड़ा से अस्पताल परिसर में तड़पती रही। अस्पताल में कोई डॉक्टर और स्टाफ दिखाई नहीं दिया। अंततः महिला ने अस्पताल परिसर के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। डिलीवरी के बाद महिला से ही फर्श की सफाई कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गंभीर लापरवाही के बावजूद गनीमत यह कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Delivery on hospital floor: जांच रिपोर्ट में आरएचओ (महिला) श्रीमती विक्टोरिया केरकेट्टा के कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार संबंधित मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स पर भी कार्रवाई की अनुशंसा कर राज्य शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

Delivery on hospital floor: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी- कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिला स्तरीय जांच टीम की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई।

Previous articleCG highcourt: जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थायी जज
Next articleCG Crime: रायपुर के 3 युवकों की धमतरी में चाकू  मारकर हत्या, 2 ने भाग कर बचाई जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here