पुणे। तीन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित मशहूर गायिका प्रभा अत्रे का आज निधन हो गया । प्रभा नने 92 साल की उम्र में जिंदगी की आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है और इंडस्ट्री में  शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभा अत्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभा का मुंबई में एक कार्यक्रम था। वह इस कार्यक्रम में हिस्सा ले पाती कि उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

 प्रभा अत्रे को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Previous articleCG NEWS: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट पर चर्चा 
Next articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के राम मंदिर में लगाई झाडू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here