
सूरजपुर |.Former Deputy CM TS Singhdeo : बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी.एस. सिंहदेव का जिले में आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।
Former Deputy CM TS Singhdeo : अपने दौरे की शुरुआत श्री सिंहदेव ने पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के निवास से की, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। इसके पश्चात एनएसयूआई द्वारा आयोजित छात्र कौशल प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद ग्राम पर्री में कार्यकर्ताओं से संवाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेन्द्र गोयल के निवास पर मुलाकात, देवनगर मंडी का निरीक्षण तथा ग्राम कल्याणपुर व कंचननगर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Former Deputy CM TS Singhdeo : दौरे के दौरान श्री सिंहदेव ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट की। प्रेमनगर में माता कर्मा चौक का उद्घाटन किया । चंदननगर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव के निवास पर मुलाकात के बाद वे चंदननगर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण में निहित है।

Former Deputy CM TS Singhdeo : दौरे के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद खेलसाय सिंह, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर, मनोज अग्रवाल, विष्णु कसेरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नीरज तायल, शिवम साहू, लिवनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।










