मुंगेली। Gang of thief women: एक दुकानदार की सोने की चेन चोरी करने वाले  महिला गैंग का पर्दाफाश हुआ है। यह गैंग उन महिलाओं का था ,जो घूम-घूमकर पैसे मांगा करती थीं। इन्होंने  दुकानदार के गले से बड़ी सफाई से सोने की चेन उड़ा ली थी। दुकानदार को बाद में पता चला कि उसके गले में सोने की चेन नहीं है।

Gang of thief women: टिकैत पेंड्री में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि तीन-चार महिलाएं वहां आईं और पैसे मांगने लगीं। इस दौरान एक महिला ने प्रार्थी के पीठ और गर्दन को छूते हुए बातचीत की। प्रार्थी ने पड़ोसी दुकानदार को बुलाकर महिला को 50 रुपए दिए। इसके बाद, जब उन्होंने अपने गले में पहनी सोने की चेन (जिसका वजन लगभग 19.940 ग्राम और कीमत 1,23,000 रुपये थी) की तलाश की, तो वह गायब थी।

Gang of thief women: प्रार्थी ने संदेह जताया कि उन्हीं महिलाओं ने  चेन चोरी की है।चुरा कर अपने साथियों के साथ भाग गई। इसके बाद थाना सरगांव में अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना सरगांव के अधिकारियों ने आसपास से जानकारी एकत्र की और महिला संदेहियों की पहचान की। 

Gang of thief women: भाटापारा- बलौदाबाजार की चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उनसे  सोने की चेन बरामद की गई। गिरफ्तार की गई महिलाओं में  नीरा सांवरा (पति: देवकुमार, उम्र 35 वर्ष),सुमित्रा सांवरा (पति: बीनू, उम्र 40 वर्ष),ललिता (पति: राम, उम्र 35 वर्ष),मानकी (पति: देउवा, उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। सभी महिलाएँ भाठापारा, जिला बलौदाबाजार की निवासी हैं। 

Previous articleLife-threatening anemia: दस दिनों में पंडो जनजाति के 5 लोगों की एनीमिया से मौत, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Next articleRespect received honor: राज्यपाल से मिली पुरस्कार राशि शाला विकास‌‌ के लिए भेंट कर पेश की मिसाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here