मुंबई। Human finger found in ice cream cone: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में  एक महिला ने ऑनलाइन आर्डर कर मंगाए गए आइसक्रीम कोन में इंसान की अंगुली मिलने से हड़कंप मच गया।  महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

Human finger found in ice cream cone: मुंबई के मलाड की रहने वाली महिला का कहना है कि उसने यम्मों आईसक्रीम में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुली मिली। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है।

Human finger found in ice cream cone: आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान ऑरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं। लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है। इसके बाद मैं शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है। आइसक्रीम में अंगुली वाला फोटो भी उन्होंने ऑनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।

Human finger found in ice cream cone: मुंबई के मलाड की ही रहने वाली महिला का कहना है कि उसने यम्मों आईसक्रीम में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुली मिली। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है।

Human finger found in ice cream cone: आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान ऑरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं। लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है। इसके बाद मैं शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है। आइसक्रीम में अंगुली वाला फोटो भी उन्होंने ऑनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।

Previous articleAll four doors of Jagannath temple opened: जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए, सीएम माझी ने पूरा किया पहला चुनावी वादा
Next articleTaking photographs is prohibited in government hospitals: सरकारी अस्पतालों में मरीजों की नहीं ली जा सकेगी फोटो या वीडियो, सरकार ने लगाई रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here