रायपुर।  IAS Ravi Mittal :  छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

IAS Ravi Mittal :   कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में रवि मित्तल जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की सराहना की गई थी।

Previous articleCrude Oil Price hike: खाड़ी में युद्ध के बीच 110 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड ऑयल, बढ़ सकती है महंगाई; शेयर बाजार में गिरावट
Next articleCG assembly session: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने प्रवर समिति को भेजने की उठाई मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here