छत्तीसगढ़ के आधे से ज्यादा कांग्रेस विधायक हारेंगे
बिलासपुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे को मंजूर करने तैयार नहीं है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा ने कहा कि अगर पार्टी में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल नहीं तो नोबेल वर्मा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी पार्टी के साथ नही रहेंगे।
बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शरद पवार के इस्तीफे से नाराज होकर उन्होंने भी छत्तीसगढ़ की प्रदेश इकाई के तमाम विंग के सभी पदाधिकारियों के साथ अपने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। प्रारंभिक मेंबर जरूर बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि खबर आई की शुक्रवार की सुबह एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी तय करेगी कि शरद पवार का इस्तीफा मंजूर किया जाए या ना किया जाए, इसलिए हम अपने इस्तीफे वापस ले रहे हैं, और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुट गए हैं।पूर्व विधायक ने आगे कहा कि शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके बगैर पार्टी की पहचान नहीं है। शरद पवार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश में एक मोर्चा तैयार करा रहे हैं इसलिए भी उनका पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहना जरूरी है। छत्तीसगढ़ की राजनीति पर उन्होंने कहा की 15 साल की भाजपा सरकार की ही तरह कांग्रेस की साढ़े 4 साल की सरकार भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने दावा किया अगर वर्तमान विधायकों को कांग्रेस पार्टी फिर से टिकट दे देती है तो आधे से ज्यादा विधायक हार जाएंगे। श्री वर्मा ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि आगामी दिनों में एनसीपी का भी विधायक मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने इस बात को झारखंड से जोड़ा। बिलासपुर जिले के संभावित प्रत्याशियों के साथ पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह कहा कि कांग्रेस के साथ चुनावी समझौता होगा या नहीं अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन उन्होंने नाराजगी कांग्रेस पर जमकर निकाली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो परफॉर्मेंस कांग्रेस का अभी दिखाई दे रहा है वह इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने एक ऑडियो भी सुनाया जिसमें एक कांग्रेसी विधायक द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं,क्षेत्र के नागरिकों के पीछे अनाप-शनाप खर्चा करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल के वेतन से 4 गुना ज्यादा खर्चा किया जाना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव संजय सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास,प्रदेश महामंत्री पुरषोत्तम पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleशहर में बड़ी-बड़ी कीलें ठोककर पेड़ों को किया जा रहा है छलनी, सूख जाने का खतरा
Next articleThe Kerala Story’ will be tax free फिल्म पर सियासत, कांग्रेस ने किया विरोध तो भाजपा शासित मध्‍य प्रदेश में ‘द केरल स्‍टोरी’, टैक्स फ्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here