सूरजपुर। International yoga day: दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी ने विभिन्न  मुद्राओं में योगाभ्यास किया। 

International yoga day: इस योगाभ्यास में बाबूलाल अग्रवाल, श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती गीता जयसवाल, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिकों सहित स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋषि-मुनि योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा लगाते थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है और उन्होंनेे प्रतिदिन योग के लिए कहा, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है। आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे अपने जीवन में निरंतर अपनाने की आवश्यकता है।

International yoga day: कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा हैं। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने जिला स्तरीय सामूहिक योग दिवस पर उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व नागरिकों सहित स्कूली बच्चों को योग दिवस की बधाई दी।  इसके साथ ही प्रतापपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शंकुन्तला सिंह पोर्ते ने भाग लिया।

Previous articleUGC NET paper leak : नेट परीक्षा से एक दिन पहले डार्कनेट पर पेपर हुआ लीक, Telegram के जरिए 5-5 हजार में बिका
Next articlelet’s go to school: शिक्षा से ही सुनहरा भविष्य, बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here