चेन्नई।  IPL 2026 :  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (माही)काफ स्ट्रेन (Calf Strain) की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में टीम के साथ नहीं रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने आज इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

IPL 2026 : धोनी रिहैब में, फैंस को लगा झटका
CSK ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी जारी किया, जिसमें लिखा गया – “जल्द ठीक हो जाओ, थाला।” धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए शुरुआती मुकाबलों में अनुभव और नेतृत्व की कमी महसूस कराएगी। धोनी का अनुभव और फिनिशिंग क्षमता CSK के लिए हमेशा से मजबूती रही है।

30 मार्च को RR के साथ पहला मैच


चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी। धोनी की चोट के कारण टीम को शुरुआती मैचों में विकेटकीपिंग और मध्यक्रम की बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर संतुलन बनाने की चुनौती होगी। धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है। संजू सैमसन को पिछले दिसंबर में IPL 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड के जरिए CSK में शामिल किया गया था। टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर सैमसन को अपने साथ जोड़ा था।

IPL 2026 : धोनी अब सिर्फ IPL में खेलते हैं
अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी केवल इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते नजर आते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए सभी 14 मैच खेले थे, जिसमें 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। पिछले साल भी टीम को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के कारण झटका लगा था, तब धोनी ने कप्तानी संभालकर टीम को संभाला था। अब देखना होगा कि धोनी की गैरमौजूदगी में CSK शुरुआती मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है।

Previous articleKP Sharma Oli Arrested: नेपाल के नए पीएम बालेन शाह शपथ लेते ही एक्शन में, पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार, भेजा जेल
Next articleWild Meat Party : रिसॉर्ट में ‘वाइल्ड मीट पार्टी’ की थी तैयारी,, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here