रायपुर। IPL Cricket 2026 :  राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को आरसीबी और केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।

IPL Cricket 2026 :  आईपीएल 2026 के दूसरे फेज़ का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह फेज़ 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें लीग स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले फेज़ की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जिसमें ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। इस बार के दूसरे फेज़ के मुकाबले देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं।

Previous articleCG appointment: IAS रजत बंसल मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव , आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
Next articleIPS suspended: सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी को सरकार ने किया सस्पेंड, महिला की शिकायत पर कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here