तेहरान/इस्लामाबाद। Iran-US Peace Talks: अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की अगुआई ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। उन्होंने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ एक-एक स्कूल बैग और फूल भी रखा है।
Iran-US Peace Talks: ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।
अच्छे इरादों के साथ पर बिना भरोसे: ग़ालिबाफ़
Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद पहुंचने पर ग़ालिबफ़ ने स्पष्ट किया कि ईरान “अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे” वार्ता में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी पक्ष वास्तविक समझौते के लिए तैयार होता है और ईरानी जनता के अधिकारों को मान्यता देता है, तो ईरान भी सकारात्मक रुख अपनाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि बातचीत केवल औपचारिकता या दिखावे तक सीमित रही, तो ईरान इसका कड़ा जवाब देगा।










