मंडी। Kangna Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन के समक्ष मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन भर दिया है। कंगना के नामांकन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी उपस्थित थे।

Kangna Ranaut:कंगना रनौत का यह पहला चुनाव है। उनका मुकाबला प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के साथ होगा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है। कंगना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और काम से करिश्मा होने की उम्मीद है। पिछले एक माह से अपने प्रचार के दौरान वह पीएम मोदी के कसीदे पढ़ रहीं है। विरोधियों को पप्पू, शहजादे और बिगड़ैल बता उन पर निशाना साध रही है।कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के लिए यह संसदीय क्षेत्र नया नहीं है। 1971 से यह क्षेत्र उनके माता प्रतिभा सिंह और पिता स्व. वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। विक्रमादित्य सिंह यहां की प्रमुख समस्याओं पर अपना विजन स्पष्ट कर चुके हैं।

Previous articleCongress National Media Coordinator: राधिका खेड़ा की जगह लेंगी सुप्रिया भारद्वाज को कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक
Next articleLoksabha elections: विधायक भूलन सिंह को झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट पर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here