रायपुर। Lifetime achievement award: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कर्मचारी नेता और वर्तमान में पेंशनरों के हितों के लिए लगातार सक्रिय वीरेन्द्र नामदेव को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। श्री साय ने उन्हें यह सम्मान राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदान किया।
Lifetime achievement award: मुख्यमंत्री इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री नामदेव राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और पूर्व महामंत्री रहे। उन्होंने लगातार सोलह वर्षो तक इन पदों की जिम्मेदारियों का पूरी सक्रियता से निर्वहन किया। श्री नामदेव वर्तमान में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं। संगठन के प्रति उनके दीर्घकालीन समर्पण, सशक्त नेतृत्व क्षमता और निष्कलंक छवि के लिए मुख्यमंत्री के हाथों स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड का सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने कर्मचारियों तथा पेंशनरों के बीच श्री नामदेव द्वारा दी गई सेवा, उनके संघर्ष और सामाजिक दायित्व निर्वहन को प्रेरणादायी बताया।
Lifetime achievement award: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व पदाधिकारियों टी.आर. देवांगन, पूरन सिंह पटेल, ए.के. कनेरिया, टी.पी. सिंह, हरिसिंह राणा, रीखीराम साहू, नागेंद्र सिंह और बी.एस. दसमेर को भी स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री साय ने उन्हें भी बधाई और शुभकामनाएँ दीं।










