नई दिल्ली। lok sabha elections: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 49 सीटों पर शनिवार 18 मई शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इन सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। इस चरण का चुनाव काफी रोचक होगा। पांचवें चरण की सीटों पर रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मतदान होना है।

इन राज्यों में पांचवे चरण में होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश-

लखनऊ, मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।

महाराष्ट्र-

धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

बिहार-

सीतामढ़ी, मधुबनीस मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।

ओडिशा-

बरगढ़ सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।

झारखंड-

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

पश्चिम बंगाल-

बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।

जम्मू-कश्मीर-

बारामूला, लद्दाख।

Previous articleBribery: रिश्वत लेते दो अधिकारी पकड़ाए, एसीबी के हाथों गिरफ्तारी के बाद सरकार ने किया सस्पेंड
Next articleACB in action: जंगली मुर्गा मारने का डर दिखाकर 8 हजार मांग रहा था डिप्टी रेंजर, एसीबी ने पकड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here