नई दिल्ली/रायपुर। Loksabha votes counting: लोकसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन एक्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार ही बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ती दिख रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में करीब दो महीने चली लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के लिए आज निर्णायक दिन है।
Loksabha votes counting: बहुमत के लिए 272 सांसद चहिए। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस की अगुवाई वाले आईएनडीआईए (INDIA) के बीच है। रुझान के साथ ही थोड़ी देर में नतीजे आने लगेंगे? सवाल यही है कि क्या नरेंद्र मोदी (Modi Govt) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे या जनता ने इस बार बदलाव के लिए जनादेश किया है।
छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर कांग्रेस आगे
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से 10 पर भाजपा प्रारंभिक रूझानों में आगे है। एकमात्र कांकेर सीट पर कांग्रेस आगे है। रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से विजय बघेल , महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी , बिलासपुर से तोखन साहू, कोरबा से सरोज पाण्डेय, जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, सरगुजा से चिंतामणि महाराज और बस्तर से महेश कश्यप आगे चल रहे हैं। कांकेर सीट से कांग्रेस के वीरेश ठाकुर आगे चल रहे हैं।

