रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं का पार्टी मोह भंग होने का सिलसिला जारी है। आज कई पूर्व पदाधिकारियों ने सीएम विष्णु देव साय एवं बीजेपी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया। इनमें पार्टी पूर्व उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं सैनिक पार्टी के महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कई पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसी बीच सीएम श्री साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज आर्मी और अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। सीएम श्री साय ने सभी का स्वागत किया।

