रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। लेकिन यह राहत दो दिनों मिलने का अनुमान है। दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन दो दिनों बाद बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में प्री मानसून की बारिश से राहत मिल सकती है। प्रदेश में कल सर्वाधिक तापमान सक्ती और रायगढ़ में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा भी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 2 दिनों बाद प्रदेश में प्री मॉनसून की बारिश की स्थिति बन जाएगी । आंकड़ों के अनुसार कल पिछले तीस वर्षों में रायपुर का औसत तापमान से सात डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी औसत से पांच डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेशभर के औसत तापमान में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। अगले दाे दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली, लेकिन इसके बाद दिखाई दे रही है।

Previous articleपीएससी भर्ती में गड़बड़ी के मुद्दे पर आज भाजयुमो घेरेगा मुख्यमंत्री आवास, पुलिस चौकस
Next articleयात्रियों से भरी बस रेलवे ओवरब्रिज से टकराई, 26 घायल, रेलवे ट्रैक पर गिर गए दो यात्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here