नई दिल्ली।  Mobile recharge validity :  केंद्र सरकार अब टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi) पर लगाम कसने की तैयारी में है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे ने अब तूल पकड़ लिया है, जिससे आने वाले समय में आपके मोबाइल बिल और डेटा इस्तेमाल करने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Mobile recharge validity :  टेलीकॉम कंपनियां सालों से 28 दिन की वैधता वाले प्लान बेच रही हैं। तकनीकी रूप से देखें तो साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन की वजह से ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। यूजर्स की इस बढ़ती शिकायत को देखते हुए सरकार अब कंपनियों को पूरे 30 दिन की वैधता वाले प्लान प्रमुखता से पेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Mobile recharge validity :  सांसद राघव चड्ढा ने संसद में मुद्दा उठाते हुए कहा कि, ‘डेटा की बर्बादी’। अगर आपको रोज़ 2GB डेटा मिलता है और आपने केवल 1.5GB ही इस्तेमाल किया, तो बचा हुआ 500MB रात 12 बजे खत्म हो जाता है।: यूजर्स को ‘डेटा रोलओवर’ की सुविधा मिलनी चाहिए। यानी आज का बचा हुआ डेटा अगले दिन या अगले रिचार्ज साइकिल में जुड़ जाना चाहिए। आखिर ग्राहक ने उस डेटा के लिए पैसे दिए हैं, तो उसका हक खत्म क्यों हो?

Previous articleBastar Naxal-Free : बस्तर नक्सल मुक्त, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले, आजाद हुए ग्रामीण, 95% नक्सली मुख्यधारा में
Next articleFinal Surrender : 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ कैश के साथ 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 93 हथियार भी सौंपे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here