मुंबई। Mumbai on High Alert: मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें शहर में 34 वाहनों में ‘मानव बम’ लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में कहा गया कि इन विस्फोटों से मुंबई दहल जाएगी।
Mumbai on High Alert : ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम के संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं और 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदेश की उत्पत्ति और प्रेषक की जांच की जा रही है।
Mumbai on High Alert: पिछले महीने, नवी मुंबई पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने और मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। धमकियां दोपहर 2:00 से 2:30 बजे के बीच कॉल के जरिए मिली थीं। एक कॉल में हवाई अड्डे को शाम 6:30 बजे उड़ाने की बात कही गई थी। जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन कॉल करने वाले नंबरों की पहचान कर ली गई थी। मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए सतर्क हैं।

