नई दिल्ली/रायपुर । National NSS Award: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की छात्रा लखनी साहू को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23) से सम्मानित किया गया।
लखनी साहू शासकीय पीजी कॉलेज, कोरबा की NSS स्वयंसेविका हैं। लखनी ने निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।
National NSS Award: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी लखनी साहू को X (पूर्व ट्विटर) पर बधाई देते हुए कहा, छत्तीसगढ़ की बेटी देश का गौरव! समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से लखनी ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देगी। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और NSS कार्यकर्ताओं के जज्बे को दर्शाता है।

