दंतेवाड़ा। Naxalites surrender:   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन पर इनाम घोषित था। इनमें से 30 नक्सलियों पर 64 लाख का इनाम था।

Naxalites surrender: पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर सभी आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत करते हुए इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने भी माना कि वे अब हिंसा और डर के माहौल से तंग आ चुके थे, और एक सामान्य जीवन की ओर लौटना चाहते हैं। ये सभी बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय थे।

Naxalites surrender:  अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वालों में नक्सली बामन मड़काम भी है। उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही 5 लाख रुपये की इनामी शमिला कवासी और गंगी बारसे ने भी सरेंडर कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर जंगल काटने, पेड़ गिराने और पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप था। अधिकारियों ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

Previous articleCG News: ऑनलाइन जहर मंगाकर युवा ठेकेदार की पत्नी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Next articleCyber Fraud : झारखंड के साइबर ठग गिरोह ने नायिका फ्रेंचाइजी का लालच में देकर 11 लाख ठगे,  5 सदस्य रांची से गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here