नई दिल्ली। New Passport Rules : अगर आप शादी हनीमून या अन्य जरूरी काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं और अपनी पार्टनर का नाम पासपोर्ट में जोड़ना चाहते हैं, तो अब आपको मैरिज सर्टिफिकेट की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्रालय ने इस नियम को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है, जिससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है।


New Passport Rules :  पहले पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम जोड़ने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य था। यह प्रक्रिया खासकर उन राज्यों में मुश्किल भरी हो जाती थी, जहां शादी के बाद प्रमाण पत्र बनवाना आम चलन में नहीं है-जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश।
अब विदेश मंत्रालय ने इस बाध्यता को खत्म करते हुए, स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) को मान्यता दे दी है। यानी अब आपको सिर्फ एक आसान फॉर्म भरकर, कुछ जरूरी जानकारियों और फ़ोटो के साथ पासपोर्ट में अपने जीवनसाथी का नाम जुड़वाने की सुविधा मिल जाएगी।


Annexure J में देनी होगी ये जानकारी


नई व्यवस्था के तहत, Annexure J  नामक एक डॉक्यूमेंट पेश किया गया है, जिसमें आप दोनों की संयुक्त तस्वीर, और आपके साइनेचर के साथ कुछ बुनियादी जानकारियां शामिल होंगी। यह फॉर्म एक डिक्लेरेशन के रूप में काम करेगा और यही दस्तावेज पासपोर्ट अथॉरिटी के लिए शादी का प्रमाण माना जाएगा।

Previous articleSushasan Tihar: बाइक पर सवार होकर कलेक्टर पहुंचे गांव में, लोगों की समस्याएं दूर करने पर जोर
Next articleContract employee news: NHM कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय महासम्मेलन 15 अप्रैल को बिलासपुर में,  जुटेंगे प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here